{"_id":"67d0998b74eefb823f0bd221","slug":"mp-sanctioned-21-lakhs-for-danodas-library-jind-news-c-199-1-jnd1002-131336-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सांसद ने दनौदा की लाइब्रेरी के लिए 21 लाख किए स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सांसद ने दनौदा की लाइब्रेरी के लिए 21 लाख किए स्वीकृत
Wed, 12 Mar 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव दनौदा स्थित बिनैण खाप की सर्वजातीय पंचायत कॉम्प्लेक्स में बनने वाली लाइब्रेरी के लिए अपनी सांसद निधि से 21 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
सांसद सुभाष बराला ने कहा कि लाइब्रेरी के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को डिजिटल संसाधनों की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय आधुनिक तकनीक से लैस होगा, जहां छात्र ऑनलाइन पुस्तकें, शोध पत्र, डिजिटल नोट्स और अन्य शैक्षणिक सामग्री का लाभ उठा सकेंगे। सांसद ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का सबसे मजबूत माध्यम है और इसी सोच के तहत यह पहल की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पुस्तकालय से क्षेत्र के युवा ज्ञान अर्जन में आगे बढ़ेंगे और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे।
विज्ञापन
बिनैण खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह नैन और ग्रामीणों ने सांसद सुभाष बराला के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। सांसद के निजी सचिव कृष्ण नैन ने बताया कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला बिनैण खाप से ही संबंध रखते हैं, क्योंकि उनका पैतृक गांव डांगरा बिनैण खाप के अंतर्गत आता है।