फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Moving from proficient to expert

Jind News: निपुण से निपुणता की ओर बढ़ते कदम

Sun, 18 May 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Moving from proficient to expert
18जेएनडी07-निपुण गतिविधियों में भाग लेते हुए बच्चे। स्रोत विभाग
जींद। भारत सरकार ने सभी बच्चों के लिए आधारभूत साक्षरता करने के उद्देश्य से पांच जुलाई 2021 को निपुण भारत मिशन शुरू किया। हरियाणा सरकार ने 30 जुलाई 2021 को निपुण हरियाणा मिशन शुरू किया। जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि मिशन के तहत हरियाणा यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक पहल कर रहा है कि सभी छात्र ग्रेड पांच तक एफएलएन सक्षम बन जाएं। हरियाणा का प्रत्येक बच्चा आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के तहत आवश्यक ग्रेड-स्तर की दक्षता प्राप्त करें और निपुण भारत मिशन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाए हुए है।
विज्ञापन


बॉक्स

खेल-खेल में बच्चे ले रहे शिक्षा

निपुण मिशन के तहत बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है, बच्चे खेल-खेल में शिक्षा ले रहे हैं, बच्चों में बिना किसी डर के रोचक गतिविधियों से शिक्षा प्रदान की जा रही है। समय-समय पर बच्चों की प्रतियोगिताएं उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित करती हैं। बच्चों में जज्बा और जुनून देखते बनता है। बच्चों के निपुण से निपुणता की ओर बढ़ते कदम देखकर एक खुशी का अहसास होता है।
विज्ञापन


वर्जन

जिले में बालवाटिका कक्षा में 3492 बच्चे, कक्षा पहली में 5408 बच्चे, कक्षा दूसरी में 5030 बच्चे, कक्षा तीसरी में 5089 बच्चे, कक्षा चौथी में 7385 बच्चे, कक्षा पांचवीं में 8480 बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे हैं। इस प्रकार जिले में कुल बच्चे 34884 शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। राजेश वशिष्ठ, जिला समन्वयक, एफएलएन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed