फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MoU signed to connect youth with industry

Jind News: युवाओं को इंडस्ट्री से जोड़ने के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Sun, 30 Aug 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
MoU signed to connect youth with industry
फोटो 29जेएनडी03-जींद में एमओयू की प्रतियां एक-दूसरे को प्रदान करते संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला
जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन और ट्रिपल डैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के बीच शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। संगठन अध्यक्ष राजकुमार भोला और ट्रिपल डैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनदीप गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर एक-दूसरे को इसकी प्रति प्रदान की। इस दौरान आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़, सार्थक सिंगला भी मौजूद रहे। अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि संगठन युवाओं को सीधे उद्योग से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। विभिन्न उद्योगों के साथ टाई-अप किए जाएंगे, ताकि युवाओं को उद्योग प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव और रोजगारपरक कौशल हासिल करने के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि उद्योग से जुड़ाव बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ स्टार्टअप के नए अवसर भी पैदा होंगे। निदेशक मनदीप गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। एमओयू के तहत डिजिटल शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, उद्योग कौशल, रोजगारपरक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास के क्षेत्रों में दोनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed