फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MoU signed between Government College and Paras HP Gas Service

Jind News: राजकीय महाविद्यालय और पारस एचपी गैस सर्विस के बीच हुआ एमओयू

Thu, 22 May 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 22 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between Government College and Paras HP Gas Service
21जेएनडी12-राजकीय महाविद्यालय और पारस एचपी गैस सर्विस के बीच हुए एमओयू पर हस्ताक्षर दिखाते हुए
जींद। राजकीय महाविद्यालय और पारस एचपी गैस सर्विस के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करना, उन्हें उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं से अवगत कराना और शिक्षा व उद्योग के बीच सहयोग को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अब कक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर औद्योगिक वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। यह सहयोग उन्हें नौकरी के बेहतर अवसर दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। प्राचार्य ने कहा कि वह इस एमओयू को एक सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में देखते हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। वह मानते हैं कि यदि शिक्षा संस्थान और उद्योग एक साथ मिलकर कार्य करें तो देश की युवा शक्ति को नई ऊंचाइयां मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed