फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MoU for encouragement and skill development of students

Jind News: विद्यार्थियों के शैक्षणिक और कौशल विकास के लिए किया समझौता

Tue, 29 Apr 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
MoU for encouragement and skill development of students
28जेएनडी03-एमओयू पर किए हस्ताक्षर दिखाते हुए महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन और महावि
जींद। राजकीय महाविद्यालय और महात्मा गांधी शिक्षा व समाज विकास संगठन के बीच विद्यार्थियों के शैक्षणिक और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में आयोजित इस अवसर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक अनुभव प्रदान करना और उनके समग्र विकास को नई दिशा देना रहा। एमओयू पर महात्मा गांधी शिक्षा व समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला, कानूनी सलाहकार एडवोकेट दर्शन सिंह ढांडा और प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। ऐसे सहयोगात्मक प्रयास विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने, कौशल विकास करने और उनके व्यक्तित्व को निखारने में सहायक बनते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी शिक्षा व समाज विकास संगठन का आभार व्यक्त किया और साझेदारी की सफलता के प्रति आशा जताई। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि हमारा संगठन युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समझौते के मुख्य बिंदुओं में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के माध्यम से कार्य अनुभव प्रदान करना, समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन करना और विद्यार्थियों के व्यावसायिक सहित व्यक्तिगत विकास में सहायता करना शामिल है। इस मौके पर डॉ. युद्धवीर रेढू, डॉ. विजयवीर और सुशीला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed