फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Motivated women to vote by preparing demo of Sakhi booth

Jind News: सखी बूथ का डेमो तैयार कर महिलाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

Wed, 18 Sep 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Motivated women to vote by preparing demo of Sakhi booth
17जेएनडी28: राजकीय कन्या स्कूल में बनाया गया सखी बूथ। संवाद
उचाना। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना मंडी में चुनाव को लेकर सखी बूथ का डेमो तैयार किया। बूथ नंबर 157 को सखी बूथ बनाया गया है। डेमो आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करना था। नोडल अधिकारी सुनीता नैन की अगुवाई में खुद प्रिंसिपल सरोज श्योकंद ने पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभाई। महिला स्कूल स्टॉफ ने पोलिंग ऑफिसर की भूमिका निभाई तो स्काउट की छात्राएं सुरक्षा कर्मी के तौर पर तैनात रही।
विज्ञापन

सुनीता नैन ने कहा कि चुनाव के दिन सखी बूथ पर पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी, पोलिंग ऑफिसर, पोलिंग सुरक्षा कर्मचारी सभी महिलाएं होगी। इसका उद्देश्य महिला उत्थान, सशक्तीकरण है। इस बार भी पिछली बार की तरह एक बूथ पर एक महिला की नियुक्ति होगी। महिलाओं को चाहिए कि वो चुनाव के दिन घर की दहलीज से बाहर निकल कर शतप्रतिशत मतदान करे। भारत देश में चुनाव के दिन को पर्व के रूप में मनाया जाता है। मतदाता के रूप में सभी मिड-डे मील कुक सखी बूथ पर पहुंची।

17जेएनडी28: राजकीय कन्या स्कूल में बनाया गया सखी बूथ। संवाद

17जेएनडी28: राजकीय कन्या स्कूल में बनाया गया सखी बूथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed