फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Motivated the newly appointed office bearers to work for the strength of the organization

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए काम करने के लिए किया प्रेरित

Sat, 16 Jul 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Motivated the newly appointed office bearers to work for the strength of the organization
विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जजपा जिला प्रधान कृष्ण राठी। - फोटो : Jind
नरवाना । नरवाना में संगठन को अधिक मजबूती देने के लिए जजपा के नरवाना हलका प्रधान मियां सिंह सिहाग की अध्यक्षता में शुक्रवार को हरियल चौक स्थित विश्राम गृह में हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जजपा के जिला प्रधान कृष्ण राठी ने शिरकत की। इस दौरान राठी ने संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए हलके के कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने नरवाना में जिला स्तर व प्रदेश स्तर पर नियुक्त हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

नरवाना में जिला प्रधान कृष्ण राठी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि नरवाना जजपा का गढ़ रहा है। अब इसको अधिक मजबूत करना पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वह महीने में एक बार नरवाना में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके अलावा महीने में दो दिन कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि अगर नरवाना क्षेत्र में कहीं पर भी गली, सीवरेज, सड़क समेत अन्य सार्वजनिक समस्या है तो वह उनके सामने रखकर समाधान करवा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सार्वजनिक व खुद के कार्य की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर ही राठी ने निर्देश दिए, ताकि नरवाना विधानसभा के गांवों में कच्ची गलियों, नालियों तथा सड़कों, तालाबों का सुधार हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, बलवान नैन, रघबीर नैन, जयलाल धनौरी, हंसराज बंसल, बिट्टू नैन, जगदीश गुरूसर, नवीन चौपड़ा, रामफल शर्मा, हरदीप, बलकार नैन, सुरेंद्र बेलरखां, सुरेंद्र नैन, चतर सिंह जांगड़ा, हरदीप सरपंच, रामकुमार जांगड़ा, अमर नैन, तरसेम शर्मा, हवासिंह सुलहेड़ा, रामफल शर्मा, मदन कलौदा, रणबी ढाठरथ व जिला पार्टी कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed