Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mothers broke their Ahoi Ashtami fast after offering *arghya* (libation) to the stars.

Jind News: तारों को अर्घ्य देकर माताओं ने खोला अहोई अष्टमी का व्रत

Mon, 02 Nov 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mothers broke their Ahoi Ashtami fast after offering *arghya* (libation) to the stars.
01जेएनडी26: सेक्टर आठ में प्राध्यापिका सुमन सहारण व अन्य महिलाएं अहोई अष्टमी पर कहानी सुनते हुए - फोटो : सांकेतिक
जींद। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ रविवार को जिलेभर में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। माताओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखा। घरों में अहोई माता की पूजा की तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

दोपहर बाद महिलाओं ने एकत्रित होकर अहोई माता की कथा सुनी। परिवार की खुशहाली और संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शाम को आसमान में तारों के दिखाई देने का इंतजार किया गया। तारों को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

महिला प्राध्यापिका सुमन सहारण, सीमा रानी, शीतल, सुशीला, बबीता ढांडा, पूनम पंवार, डॉ. नवनीत कुमारी और अमिता ढांडा ने विधि-विधान से अहोई माता की पूजा की। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। उन्हें सूट, मिठाई और अन्य उपहार भेंट किए। महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहोई अष्टमी का व्रत पूर्वजों के समय से रखा जा
कविता और भावना ने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत पूर्वजों के समय से रखा जा रहा है। यह व्रत संतान की लंबी आयु और संतान प्राप्ति की कामना से जुड़ा है। माताएं दिनभर निर्जला रहकर अहोई माता की आराधना करती हैं। शाम को तारों के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। इस दिन बेटे और बेटियों दोनों की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। पर्व को लेकर महिलाओं ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। करवा चौथ के बाद बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी भी हुई। महिलाओं ने पूजा के लिए मिट्टी के विशेष बर्तन खरीदे। इनमें पानी भरकर पूजा के दौरान रखा जाता है।
अहोई अष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। माताएं संतान की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए अहोई माता की उपासना करती हैं। निर्जला व्रत होने के कारण इसे कठिन व्रतों में गिना जाता है। रात को तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

01जेएनडी26: सेक्टर आठ में प्राध्यापिका सुमन सहारण व अन्य महिलाएं अहोई अष्टमी पर कहानी सुनते हुए। संवाद
01जेएनडी27: सेक्टर आठ में महिलाएं सूर्य को जल देते हुए। संवाद

01जेएनडी26: सेक्टर आठ में प्राध्यापिका सुमन सहारण व अन्य महिलाएं अहोई अष्टमी पर कहानी सुनते हुए

01जेएनडी26: सेक्टर आठ में प्राध्यापिका सुमन सहारण व अन्य महिलाएं अहोई अष्टमी पर कहानी सुनते हुए- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed