फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   motherinlaw murder for douterinlaw

अवैध संबंधों में आड़े आ रही सास की प्रेमी संग मिलकर बहू ने गला दबाकर की हत्या

Thu, 02 Dec 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
motherinlaw murder for douterinlaw
अवैध संबंधों में सास के रोड़ा बनने पर बहू ने प्रेमी संग मिलकर सास की हत्या कर दी। हत्या के बाद बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। इसके बाद दोनों को एक दिन को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि गतौली गांव निवासी नवदीप ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसकी मां नन्हीं देवी की 20 नवंबर को मौत हो गई थी। उन्होंने बिना पोस्टमार्टम करवाए उनका अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में पता चला कि उसकी मां की मौत नहीं हुई है बल्कि उसकी भाभी पूनम ने अपने प्रेमी नसीब के साथ मिलकर हत्या की है। इस साजिश में एक अन्य व्यक्ति भी शामिल रहा। जिसके बाद पुलिस ने पूनम व नसीब को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को पुलिस ने पूनम व नसीब को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों ने प्रारंभिक पूछताछ में अवैध संबंधों की बात स्वीकार की है। पुलिस को पूछताछ में पूनम ने बताया कि वारदात से पूर्व उसने पति प्रवीण को अधिक शराब पिला दी। इसके बाद प्रेमी नसीब संग एक कमरे में थी। इसीबीच उसकी सास नन्हीं देवी ने उन दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर शोर मचाना शुरू किया । इससे घबराकर उसने नसीब के साथ मिलकर सास नन्ही देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह दोनों वहां से निकल गए और सबको बताया कि नन्हीं देवी की अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed