{"_id":"6127de4b8ebc3e17183ed50a","slug":"mother-was-refusing-to-bring-daughter-in-law-home-son-killed-her-by-drowning-in-a-pond-jind-news-rtk622083739","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को घर लाने से मना कर रही थी मां, बेटे ने तालाब में डुबोकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू को घर लाने से मना कर रही थी मां, बेटे ने तालाब में डुबोकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगतपुरा गांव में एक बेटे द्वारा मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने प्रेम विवाह किया था और उसकी मां बहू को घर पर लाने से मना कर रही थी। इसके चलते मां-बेटे में झगड़ा रहता था। 24 अगस्त को बेटे ने तालाब में डुबोकर अपनी मां की हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने तीन दिन बाद महिला के बेटे के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के सौंगरी निवासी प्रदीप ने बताया कि संगतपुरा के रहने वाले उसके फूफा की 16 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी बुआ बीरमती (50) अपने बेटे राजपाल के साथ रहती थी। प्रदीप के अनुसार राजपाल ने पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की रहने वाली एक महिला से प्रेम विवाह किया था। बेटे द्वारा प्रेम विवाह करने से उसकी बुआ नाराज थी। इस बात को लेकर मां-बेटे में तकरार रहती थी। बुआ अपनी बहू को घर नहीं आने दे रही थी। इस बात को लेकर राजपाल ने अपनी मां की हत्या कर दी। 24 अगस्त को उसके पास सूचना आई की उसकी बुआ की मौत हो गई है। जब वह संगतपुरा पहुंचा तो राजपाल ने बताया कि तालाब में डूबने से उसकी मां की मौत हो गई है। वह अपनी बुआ का दाह संस्कार करवाने के बाद घर आ गया। लेकिन बुधवार को उसे पता चला कि राजपाल ने ही तालाब में डुबोकर उसकी बुआ की हत्या की थी। राजपाल ने हत्या की बात को छिपाकर झूठी बातें बनाईं और शव का अंतिम संस्कार कर सुबूत को खुर्द-बुर्द कर दिया।
सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि संगतपुरा गांव में मां की हत्या करने के आरोपी बेटे राजपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या किस प्रकार की गई और क्या कारण रहा इसको लेकर आरोपी से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जाएगी।