फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mother two daughter give poision& self

मां ने दो बेटियों को दिया जहर, खुद निगला

Fri, 05 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला जींद
ब्यूरो अमर उजाला जींद Updated Fri, 05 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
 इंदिरा कालोनी में वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने दो बेटियों को जहर देखकर खुद निगल लिया। बच्चियों और महिला की गंभीर हालत देख परिजनों ने उनको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया, लेकिन फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी रामकुमार ट्रक चालक का काम करता है और वह ट्रक को लेकर बाहर गया था। वीरवार सुबह घर पर मौजूद उसकी पत्नी कविता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी चार वर्षीय बेटी खुशी और छह वर्षीय बेटी ज्योति को जहरीला पदार्थ दे दिया और उसके बाद खुद जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला और उसकी बेटियों की तबीयत बिगड़ती देखकर आसपास के लोगों ने उनको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया, लेकिन वहां पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। बाद में घटना की जानकारी लेने के लिए पुलिस पीजीआई रोहतक के लिए रवाना हुई। पुलिस फिलहाल इस मामले को घरेलू कलह से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी में महिला ने दो बेटियों के साथ जहर निगल लिया। जहर निगलने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। महिला के बयान लेने के लिए पुलिस कर्मी पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। बयान होने के बाद ही जहर खाने के कारणों का पता चल पाएगा। -समुंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी जींद
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed