फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mother-son under control in the case of assault with the team of Electricity Corporation

Jind News: बिजली निगम की टीम से मारपीट मामले में मां-बेटा काबू

Fri, 30 Dec 2022 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mother-son under control in the case of assault with the team of Electricity Corporation
जींद। विश्वकर्मा कॉलोनी में बिजली चोरी पड़कने गई बिजली निगम की टीम के साथ मारपीट करने के आरोपी विक्रांत और उसकी मां सुनीता को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी सुनीता के घर पर बिजली चोरी हो रही है। इस पर बिजली निगम की टीम जेई राजकुमार के नेतृत्व में विश्वकर्मा कालोनी में सुनीता के घर छापा मारा और बिजली चोरी पकड़ी। टीम के सदस्य बिजली चोरी का वीडियो बना रहे थे। उसी समय सुनीता, उसके बेटे विक्रांत, टोनी और पोरस ने इसका विरोध किया और टीम के साथ हाथापाई भी की। मोबाइल छीन कर उसे तोड़ दिया। निगम के उपमंडल अधिकारी विजय पाल ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सुनीता, विक्रांत, टोनी और पोरस के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। जांच अधिकारी एसआई श्रीकृष्ण ने बताया कि पुलिस ने विश्वकर्मा कॉलोनी के विक्रांत और उसकी मां सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed