फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mother-son killed in car-tractor collision

Jind News: कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत

Mon, 06 Feb 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 Feb 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mother-son killed in car-tractor collision
जींद। जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर शनिवार रात दो बजे किनाना गांव के पास एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार युवक और उसकी मां की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव लोहचब निवासी सुनील उर्फ सन्नी (34) दिल्ली के सुलतानपुरी में डीजे का काम करता है। कभी-कभी अपने गांव लोहचब में आ जाता था। सुनील की मां सरती देवी (68) गांव में ही रहती थी। शुक्रवार को सुनील अपनी पत्नी रीना तथा तीन वर्षीय बच्चे आयान के साथ अपने गांव आया था। शनिवार रात को यह लोग अपने एक रिश्तेदार के यहां अशरफगढ़ गांव में रुके। रात को दो बजे यह लोग दिल्ली के लिए निकल गए। जब उनकी कार जींद-रोहतक हाईवे पर गांव किनाना के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से इनकी कार की सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इसमें सुनील और उसकी मां सरती देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका तीन वर्षीय बेटा आयान तथा पत्नी रीना गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को रात को ही अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिए। सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed