{"_id":"5f0b3f8b8ebc3e63c56eb1ca","slug":"mother-in-law-wanted-to-be-separated-from-her-wife-so-daman-had-murdered-jind-news-rtk563725777","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास करवाना चाहती थी पत्नी से अलग, इसलिए दामान ने कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास करवाना चाहती थी पत्नी से अलग, इसलिए दामान ने कर दी थी हत्या
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सास की हत्या करने का आरोपी दामाद संदीप।
- फोटो : Jind
सास की हत्या करने वाले आोरपी दामाद को उचाना पुलिस ने हत्या के 40 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। उचाना कलां गांव में दादा खेड़ा के पास अपनी सास इंद्रो देवी की हत्या करने का आरोपी हिसार जिले के सुलचानी निवासी संदीप ने शुक्रवार रात इंद्रो देवी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद से वह फरार हो गया था।
संदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले उचाना कलां निवासी मंजू से हुई। मंजू के साथ उसका झगड़ा होता था। सास इंद्रो देवी उसका तलाक करवाना चाहती थी। कई बार समझौते के लिए पंचायत भी हुई, लेकिन समझौता नहीं हुआ। इस पर उसने कंबाइन बेच कर दो लाख 50 रुपये अपनी सास इंद्रो को दिए। इसके बावजूद उसकी सास और अधिक रुपये की मांग कर रही थी। पिछले छह महीने से उसकी पत्नी मंजू जींद में ही उससे अलग रह रही है। उसे यह भी नहीं पता कि मंजू जींद में कहां रह रही है। मंजू ने उसके नाम हुई पिता की ढाई एकड़ जमीन अपनी मां इंद्रो देवी के नाम कर दी थी। इन सारी बातों से वह परेशान था। इन परेशानियों के चलते उसने सास इंद्रो देवी की हत्या कर दी।
गौरतलब है कि पुलिस द्वारा संदीप की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, उचाना मंडी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार, सीआईए जींद की टीम बनाकर छापा मारा जा रहा था। शनिवार शाम को पुराने बस स्टैंड पर पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर खड़ा संदीप पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया मगर उसे पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उसने चाकू को इंद्रो देवी के पास के मकान में रखे भैंसों के सूखे चारे से बरामद किया। संदीप ने हत्या के बाद चाकू को वहीं पर फेंक दिया था। अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को आरोपी संदीप को अदालत में पेश किया जाएगा।