फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mother-child care information will be available on just one call

Jind News: सिर्फ एक कॉल पर मिलेगी जच्चा-बच्चा की देखभाल की जानकारी

Wed, 14 Jun 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 14 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mother-child care information will be available on just one call
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल केयर कम्पैनियन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत एक कॉल पर स्वास्थ्यकर्मी जच्चा-बच्चा की देखभाल की जानकारी देंगे। इससे अभिभावकों को जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन पांच से सात डिलीवरी होती हैं। नॉर्मल डिलीवरी के 24 घंटे बाद अस्पताल से जच्चा-बच्चा को छुट्टी दी जाती है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद चार से पांच दिन में छुट्टी मिलती है। ऐसे में जब जच्चा-बच्चा घर जाते हैं तो स्टाफ नर्स व डॉक्टर द्वारा उनके उचित खानपान व ध्यान रखने योग्य बातें बताई जाती हैं। कई बार घर जाने के बाद जज्जा-बच्चा को परेशानी होती है। ऐसे में परिजनों को फिर से जच्चा-बच्चा को अस्पताल लेकर आना पड़ता है। ऐसे में यदि कोई परिजन उनकी तबीयत के बारे में मोबाइल केयर कम्पैनियन कार्यक्रम के तहत काॅल करके जानकारी लेना चाहे तो वह ले सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन भी इस संबंध में 24 घंटे जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टोल फ्री नंबर 18991210095 जारी किया है।
विज्ञापन

डाॅ. अभिषेक जैन ने बताया कि स्वस्थ बच्चे के लिए सात चरण हैं। इसमें टीकाकरण, मां का दूध, त्वचा की देखभाल, नाल को नहीं छूना, स्वच्छता बनाए रखना, स्वस्थ बच्चे के लिए स्वस्थ मां, परिवार को नियोजित करना शामिल है। वहीं बच्चे में होने वाले खतरे तथा मां को होने वाले खतरे की जानकारी होगी। साथ ही जच्चा और बच्चा की देखभाल, खान-पान का पूरा ब्योरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
क्यूआर कोड स्कैन करके भी ली जा सकती है जानकारी
मोबाइल केयर कम्पैनियन कार्यक्रम को लेकर जींद पहुंचे डाॅ. अभिषेक जैन ने बताया कि यह सर्विस एक फोन कॉल या फिर क्यूआर कोड पर उपलब्ध होगी। जिनके पास एंड्रॉयड फोन नही हैं वो 1800 1210 095 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा एक स्कैनर भी जच्चा-बच्चा के परिजनों को उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसे स्मार्ट फोन के माध्यम से स्कैन कर सारी जानकारी उपलब्ध होगी। यह सर्विस केवल सहायता सेवा है। इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed