फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   More and more social organizations should participate in International Yoga Day programme: DC

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सामाजिक संस्थाओं की हो भागीदारी : डीसी

Sat, 15 Jun 2024 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
More and more social organizations should participate in International Yoga Day programme: DC
14जेएनडी27: वीसी में भाग लेते हुए डीसी व अन्य अधिकारी। स्रोत प्रशासन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग दिवस कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ अधिक से अधिक सामाजिक संस्थाओं व स्वयं सहायता समूहों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन

डीसी शुक्रवार को योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम जिला मुख्यालय के अलावा खंडस्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। योग दिवस कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट्स, कैडेट्स, खिलाड़ियों के साथ-साथ आमजन की बड़ी भागीदारी होगी। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शामिल किया जाए। इसके साथ ही जिलाभर की सामाजिक संस्थाओं से संपर्क किया जाए और उनको योग कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया जाए। उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रम सभी वर्ग के लिए लोगों के लिए है।
विज्ञापन

योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संदेश का दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीसी के माध्यम से कहा कि प्रदेश स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम 21 जून को हिसार में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ-साथ 21 जून को योग दिवस कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सुबह साढ़े छह बजे सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग दिवस के दिन शाम के समय प्रत्येक जिला में सामाजिक संस्थाओं द्वारा योग की महता पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाएं। इस अवसर पर जींद एसडीएम राकेश सैनी, नरवाना एसडीएम अनिल कुमार दून, उचाना एसडीएम गुलजार मलिक, जुलाना एसडीएम अजय कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जीएम रोडवेज राहुल जैन, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. अमित रोहिल्ला व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed