फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   More and more patients get the facility of ventilators and oxygen cylinders: Brijendra

ज्यादा से ज्यादा मरीजों को मिले वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा : बृजेंद्र

Thu, 13 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
More and more patients get the facility of ventilators and oxygen cylinders: Brijendra
उचाना। कस्बे के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर एवं चिकित्सकीय संसाधन मुहैया करवाने के लिए भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने 10 मई को डीसी डॉ. आदित्य दहिया व सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने संक्रमण के फैलाव और मौत के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए सरकारी अस्पताल में प्रतिनियुक्त किए गए डॉक्टर की कमी को पूरा करने तथा ऑक्सीजन सिलिंडर व वेंटिलेटर्स की सुविधा ज्यादा से ज्यादा मरीजों देने की बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर व वेंटिलेटर का अभाव है। हाल ही में जींद जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर कोटा आवंटन की जो सूची जारी की गई, उसमें नागरिक अस्पताल उचाना का जिक्र नहीं होना इन तथ्यों की पुष्टि करता है। इस महामारी के दौरान नागरिक अस्पताल उचाना में कर्मचारियों, चिकित्सकीय संसाधन व मशीनरी का अत्यधिक अभाव है। यहीं नहीं कोरोना के इस काल में नागरिक अस्पताल उचाना के कई डॉक्टर को अन्य अस्पतालों में प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही पीएचसी डूमरखां व पीएचसी करसिंधु से स्टॉफ नर्सों का डेपुटेशन भी जींद के अस्पताल में किया गया है। इसके परिणामस्वरूप नागरिक अस्पताल उचाना में दोपहर दो बजे के बाद कोई भी आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं। इन सभी चीजों में तत्काल सुधार किया जाए। नागरिक अस्पताल उचाना के एमओ डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि दस ऑक्सीजन सिलिंडर का कोटा बन गया है, जो सिलिंडर ऑक्सीजन भरने के लिए गए थे, वह भर कर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed