फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mony , jail, firing,crime in jind

रंगदारी न देने पर शराब ठेके पर की फायरिंग

Sat, 21 May 2016 12:36 AM IST
jind
jind Updated Sat, 21 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिला कारगार में कई मामलों में बंद शातिर अपराधियों द्वारा शराब ठेकेदार से मंथली मांगने का मामला सामने आया है। मंथली नहीं देने पर शराब ठेकेदार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। शराब ठेकेदार ने मंथली नहीं दी तो18 मई की रात को राजपुरा भैण के शराब ठेके पर कार सवार दो युवक पहुंचे कई राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव निडाना निवासी जितेंद्र ने गांव राजपुरा भैण में शराब का ठेका बनाया है। 18 मई की रात को कार सवार दो युवक आए और शराब ठेके के बाहर कई राउंड फायरिंग कर दी। शराब ठेकेदार जितेंद्र के अनुसार करीब एक माह पहले जेल में बंद शातिर बदमाश गांव रामराये निवासी गुगन व हिम्मत का फोन आया और मंथली देने की बात कही। इस पर उसने फोन को अनसुना कर दिया, लेकिन दस दिन पहले फिर से उसके मोबाइल पर फोन आया मंथली नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। फिर भी वह इस बात को अनसुना करता रहा। लेकिन18 मई की रात को दो युवक आए और उन्होंने बताया कि जेल में बंद गुगन व हिम्मत उसके साथियों ने भेजा है और उनको ठेके से कमीशन चाहिए।
विज्ञापन


जब उन्होंने इंकार कर दिया तो आरोपियों ने वहां पर कई राउंड फायरिंग करके व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर गांव रामराये निवासी गुगन, हिम्मत, राममेहर, गांव पोकरी खेड़ी निवासी नरेश, गांव ईटल कलां निवासी मोनू, बिंद्र, गांव ईक्कस निवासी अशोक तथा एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम तथा साजिश रचने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश तथा राममेहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल
जिला कारागार में बंद शातिर बदमाशों द्वारा फोन पर शराब ठेकेदार से मंथली मांगने से जेल प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठे है। जेल व पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर जेल में सर्च अभियान चलाने का दावा किया जाता है, लेकिन उसके बावजूद भी शातिर बदमाशों के पास मोबाइल पहुंच रहे है और जेल के अंदर ही बैठकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। शराब ठेकेदार के मामले में भी शातिर बदमाश गुगन व हिम्मत जेल में बंद है, लेकिन उसके बावजूद भी फोन पर शराब ठेकेदार से मंथली मांगी गई। इसी प्रकार का एक मामला कुछ दिन पहले हांसी क्षेत्र के शराब ठेकेदार ने भी पुलिस को दिया था। उस समय भी जींद जेल में बैठे एक अपराधी पर ही पैसे मांगने का आरोप लगा था।

 
जेल के भीतर से दी धमकी
मामले के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शराब ठेकेदार से पहले जेल के अंदर से फोन करके धमकी दी गई है। जब शराब ठेकेदार ने कमीशन नहीं दिया तो ठेके पर फायरिंग करवा दी। इस मामले में फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
जेल से कैदी और बंदी अपने घर बात करते हैं। यह सुविधा उन्हें दि गई है। मामले में एफआईआर हो ही चुकी है तो जांच के बाद सारे तथ्य सामने आ जाएंगे।
डॉ. हरीश कुमार रंगा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed