फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Monkey menace at stadium hinders players' practice

Jind News: स्टेडियम में बंदरों का आतंक बना खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा

Sun, 09 Nov 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Monkey menace at stadium hinders players' practice
08जेएनडी06 : अर्जुन स्टेडियम में बैठे बंदर। संवाद - फोटो : udhampur news
जींद। अर्जुन स्टेडियम में इन दिनों बंदरों का आतंक खिलाड़ियों और आमजन के लिए सिरदर्द बन गया है। स्टेडियम परिसर में बंदरों की बढ़ती संख्या से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रही है। वहीं दर्शक और आसपास के निवासी भी भय के माहौल में हैं।
विज्ञापन

अभ्यास के समय बंदर चारों ओर घूमते रहते हैं और कभी-कभी आक्रामक हो जाते हैं। स्टेडियम में सुबह और शाम को क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक और कबड्डी के अभ्यास के लिए खिलाड़ी आते हैं लेकिन अब बंदरों के डर से खिलाड़ी मैदान में आने से डरते हैं।
विज्ञापन

बंदर न केवल स्टेडियम में बल्कि आसपास की गलियों और मकानों की छतों पर भी उछल कूद करते रहते है। कई बार बच्चों और बुजुर्गों को इनसे चोट लग चुकी है। सुबह-सुबह टहलने आने वाले लोग भी अब स्टेडियम में आने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल अधिकारियों ने भी जताई चिंता
बंदरों के कारण खिलाड़ियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इस संबंध में नगर निगम को पत्र लिखा गया है ताकि बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और स्टेडियम का माहौल सामान्य हो।

वर्जन
फिलहाल बंदर पकड़ने का पुराना टेंडर समाप्त हो चुका है। नया टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी ताकि बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और खिलाड़ियों व आमजन को राहत मिल सके। -ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed