फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Molecular Laboratory starts corona investigation, examines 61 samples on first day

आणविक प्रयोगशाला ने शुरू हुई कोरोना की जांच, पहले दिन जांचे 61 नमूने

Thu, 24 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Molecular Laboratory starts corona investigation, examines 61 samples on first day
आणविक प्रयोगशाला में जांच कार्य में जुटे तकनीशियन। - फोटो : Jind
जिला स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी आणविक (आरटीपीसीआर) प्रयोगशाला बुधवार से काम करना शुरू कर दी है। बुधवार को पहले दिन नागरिक अस्पताल नरवाना के 61 सैंपलों को जांच के लिए लाया गया, जिनकी रिपोर्ट वीरवार को आ गई। तीन लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। वीरवार को 122 सैंपल जांच के लिए लाए गए। वीरवार को नरवाना, उचाना तथा कुछ कंडेला से सैंपल मिले हैं। यह प्रयोगशाला भविष्य में जिले के लिए वरदान साबित होगी। जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रयोगशाला को तैयार करने में दो साल लगे हैं। बुधवार को प्रयोगशाला काम करने लगेगी। प्रयोगशाला में धीरे-धीरे सैंपल जांच की गति बढ़ाई जाएगी। फिलहाल जींद के सैंपलों की जांच की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य निदेशालय के आदेशों के अनुसार दूसरे जिलों भी भी जोड़ा जा सकता है। जींद की रिपोर्ट जांच के लिए मेडिकल कॉलेज खानपुर तथा मेडिकल कॉलेज अग्रोहा जाती थी। अब धीरे-धीरे इनकी जांच जींद में ही हो जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि जींद की रिपोर्ट अगले दिन ही मिलनी शुरू हो जाएंगी। पहले तीन दिन में जिले को जांच रिपोर्ट मिलती थी। दूसरी प्रयोगशालाओं पर दबाव के कारण कई बार बहुत ही सीमित संख्या में जांच हो पाती थी।
विज्ञापन

धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी रफ्तार
पहले दिन नरवाना से लिए गए 61 सैंपलों की जांच इस प्रयोगशाला में की गई। इनमें से तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं जबकि एक सैंपल रिजेक्ट हो गया। वीरवार को 122 सैंपलों को जांच के लिए लगाया गया है। धीरे-धीरे सैंपल जांच की गति बढ़ाई जाएगी। जिले के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। भविष्य में लोगों का इस प्रयोगशाला का काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

डॉ. जेके मान, प्रयोगशाला इंचार्ज।
जिले के लिए वरदान साबित होगी प्रयोगशाला
उचाना के नागरिक अस्पताल में स्थापित यह प्रयोगशाला जींद जिले के लिए वरदान साबित होगी। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्रयोगशाला का फिलहाल कोरोना जांच मुख्य उद्देश्य है। जब कोरोना जांच का दबाव कम हो जाएगा, तो इस प्रयोगशाला का प्रयोग अन्य सूक्ष्म जांचों के लिए किया जाएगा। इस प्रयोगशाला में डीएनए जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा समय के अनुसार इस प्रयोगशाला का उपयोग अन्य गंभीर बीमारियों की जांच के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को प्रयोगशाला में कोरोना जांच का कार्य शुरू हो चुका है। फिलहाल कुछ परेशानी आ रही हैं। इन्हें दूर किया जा रहा है। इसी सप्ताह यह लैब प्रतिदिन लगभग 800 सैंपलों की जांच तक पहुंच जाएगी।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed