फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MNREGA workers protest demanding 200 days work guarantee

200 दिन काम की गारंटी की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों ने दिया धरना

Fri, 03 Sep 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers protest demanding 200 days work guarantee
डीआरडीए के बाहर बैठकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मजदूर। संवाद - फोटो : Jind
मनरेगा मजदूर यूनियन ने वीरवार को जिला मनरेगा अधिकारी कार्यालय के बाहर जिला प्रधान सुरेश कुमार की अध्यक्षता में धरना दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरी 800 रुपये प्रतिदिन करने के साथ 200 दिन प्रतिवर्ष काम की गारंटी दी जाए।
विज्ञापन

राज्य महासचिव सोमनाथ ने कहा कि आज पूरे देश में मजदूरों की हालत बदतर हो चुकी है। लेकिन सरकार विदेशी पूंजीपतियों के हाथों उनके मुनाफे की व्यवस्था करने की सोच रही है। मजदूरों को दी जाने वाले सब्सिडी खत्म की जा रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरी में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर मजदूरों को काम से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मनरेगा मजदूरों की समस्याओं का जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो वे सभी खंडों पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर 2020 को मोदी सरकार ने 44 श्रम कानूनों को खत्म करके 4 मजदूर विरोधी लेबर कोड बनाए थे। मनरेगा मजदूर यूनियन अन्य मजदूर संगठनों के साथ मिलकर मजदूर विरोधी लेबर कोड तथा मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के हनन के विरोध में 23 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed