फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MNREGA workers demonstrated demanding work

Jind News: मनरेगा मजदूरों ने काम दिलवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 12 Mar 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 12 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demonstrated demanding work
11जेएनडी11: मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मनरेगा मजदूर। संवाद - फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
उचाना। मनरेगा मजदूर यूनियन और निर्माण कार्य मजदूर-मिस्त्री यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मनरेगा मजदूरों ने कहा कि उनकी मांग है कि गांव में मनरेगा मेट एक या दो ही हैं, जबकि मजदूरों की संख्या अधिक है। आमतौर पर बहुत सारे मजदूरों को साल में दस दिन का भी काम नहीं मिल पाता। इसलिए इन गांवों के मजदूरों को काम दिलवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण बस्ती योजना के तहत जो 100-100 वर्ग के प्लॉट अलॉट किए गए थे, जिन गांव और मजदूरों के इंतकाल अभी तक नहीं हुए हैं उनके इंतकाल कराए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, लेकिन इससे पूर्व जो फॉर्म भरे जा चुके थे, उनका सर्वे करवाकर पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित किया जाए। जिन सीएससी सेंटरों पर मजदूरों के श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराने या लाभ के लिए गैर-कानूनी कार्य किए गए हैं, उनकी तुरंत जांच कराई जाए और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। इन्हीं कारण से उचाना ब्लॉक के काफी मजदूरों के बोर्ड के पंजीकरण ब्लॉक किए जा चुके हैं, जोकि मजदूरों के साथ सरासर अन्याय है। इस मौके पर पाल सिंह, सतबीर सिंह, सुरेश कुमार, जोगिंदर, कीमता देवी, संदीप और राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed