फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mla told dissatisfied about the ongoing development works in the city

जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विधायक ने जताई असंतुष्टि

Tue, 17 Dec 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
mla told dissatisfied about the  ongoing development works in the city
डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करे विधायक डॉ. मिड्ढा। - फोटो : Jind
लंबे समय से नगर परिषद के कामों पर उठ रहे सवाल अभी थमे नहीं है। सोमवार को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने विकास कार्यों की प्रगति जानने के लिए डीसी डॉ. आदित्य दहिया और नगर परिषद अधिकारियों के साथ मीटिंग की। शहर में 204 काम चल रहे हैं, जिन पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने असंतोष जताया। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग व बिजली निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को भी लेकर असंतोष जताया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि काठ मंडी रोड इंटरलॉकिंग ब्लॉक से नहीं बनाया जाए। इसके लिए सीसी या तारकोल की सड़क का एस्टीमेट तैयार किया जाए। अदर असल काठ मंडी से आरा रोड लोगों के लिए आफत बन चुका है। यहां छह महीने पहले अमरूत योजना के तहत काम शुरू हुआ था। इसके बाद से ही स्थिति बदतर हो चली है। यहां पहले तो बरसाती पानी की निकासी की लाइन डालने के बाद सड़क का पैच वर्क नहीं किया गया। अब यहां से मिट्टी नहीं उठाई गई है। इसके चलते सड़क पर पैदल चलना दूभर हो गया है। उन्होंने चंद्रलोक कॉलोनी स्थित श्मशानघाट की गली का निर्माण तुरंत करने के लिए कहा। यह जनहित में अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्मशानघाट की गली में कीचड़ फैला रहता है जिसकी वजह से लोगों को शव लेकर जाने के लिए एक निजी प्लाट से होकर जाना पड़ता है। बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, नगर परिषद जींद के कार्यकारी अधिकारी अरुण भार्गव, नगर परिषद जींद के एमई व जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि अमरूत योजना के तहत चल रहे कामों पर अधिकारी साइट पर जाकर ही नहीं देखते। इसके चलते काम गुणवत्ता काफी खराब है। साथ ही काम बहुत ढीला चलता है, इससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि काम सही व समय पर नहीं करने वाले ठेकेदारों को जुर्माना किया जाए। इस दौरान विधायक ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंत्री के आदेश के बावजूद समय पर बिजली के तार नहीं बदले जा रहे हैं। एस्टीमेट वापस भेज दिए जाते हैं। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर भी विधायक असंतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द हो सफाई का ठेका, बढ़ाई जाए कर्मचारियों की संख्या
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि शहर में सफाई की स्थिति बदतर हो गई है। सफाई का ठेका जल्द किया जाए। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
ऑटो मार्केट पर जल्द शुरू हो काम
मीटिंग के दौरान विधायक ने ऑटो मार्केट का काम जल्द शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे ही शहर को जाम से निजात मिल सकती है। गौरतलब है कि चार साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद में ऑटो मार्केट की घोषणा की थी।

अग्निशमन की छोटी गाड़ी हो उपलब्ध
मीटिंग के दौरान शहर के लिए अग्निशमन की छोटी गाड़ी जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एक छोटी अग्निशमन गाड़ी जरूरी है, ताकि तंग गलियों में वह जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed