{"_id":"68f91da4733e57916c095f04","slug":"mla-reached-to-console-sandeeps-family-members-jind-news-c-199-1-jnd1010-142778-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संदीप के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संदीप के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक
Wed, 22 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
22जेएनडी06 : परिजनों को सांत्वना देते सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम।
जुलाना। कस्बे के वार्ड चार निवासी दिवंगत एएसआई संदीप लाठर के परिजनों से बुधवार को सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति मिले और परमपिता दिवंगत को अपने चरणों में स्थान दें।
विधायक ने कहा कि संदीप ने बड़ा काम किया है। जो काम उसने किया वह लड़ाई जिंदा रहते हुए भी लड़ सकता था। पूरण कुमार और संदीप ने जो मामले उठाए हैं उनकी जांच होनी चाहिए। जो मुद्दे संदीप ने उठाए हैं वो काबिले गौर हैं।
सरकार को चाहिए कि किसी बात को छिपाए नहीं और हर एंगल से जांच हो। संदीप को जिंदगी खत्म नही करनी चाहिए थी। जिंदा रह कर भी लड़ाई लड़ी जा सकती थी। पूरा प्रदेश उनके साथ होता।
विज्ञापन
अगर उनके द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए तो भ्रष्टाचार पर बड़ा अंकुश लगेगा। संदीप के द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उच्चाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।