{"_id":"67548e3bd1b62bc14a0b9a31","slug":"mission-buniyaad-exam-will-be-held-on-24th-december-super-100-exam-will-be-held-on-5th-february-jind-news-c-199-1-sroh1006-126772-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मिशन बुनियाद की 24 दिसंबर, सुपर-100 की 5 फरवरी को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मिशन बुनियाद की 24 दिसंबर, सुपर-100 की 5 फरवरी को होगी परीक्षा
Sat, 07 Dec 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
जींद। सत्र 2025-27 सत्र के लिए मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम में विद्यार्थियों के ज्यादा पंजीकरण के लिए विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में अब लगातार विद्यार्थियों के आवेदन आ रहे हैं। मिशन बुनियाद में अब तक 1736 और सुपर-100 के तहत 1210 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
20 दिसंबर तक बुनियादी परीक्षा व 28 जनवरी तक सुपर-100 के लिए इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। मिशन बुनियाद में पंजीकरण के लिए आठवीं कक्षा व सुपर-100 के लिए 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। वहीं मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
इस समय जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र हैं, जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों शामिल हैं। इनमें 250 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सुपर-100 के तहत विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में नीट व जेई की कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन
शेड्यूल के अनुसार मिशन बुनियाद की लेवल एक की परीक्षा 24 दिसंबर को होने की संभावना है, जिसका परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया जाएगा। इसके बाद लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को होगी, जिसका परिणाम 7 फरवरी 2025 को जारी होगा। इसके बाद लेवल-3 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी, जिसका परिणाम 20 मार्च 2025 को घोषित किया जाएगा। 7 अप्रैल 2025 से बैच शुरू होने की संभावना है।
5 फरवरी को होगी सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा
सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 5 फरवरी 2025 को होगी। 20 फरवरी को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद लेवल-2 की परीक्षा 5 अप्रैल को होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी होगा। वहीं 5 मई से बैच शुरू होने की संभावना है।
मिशन बुनियाद और सुपर-100 विद्यार्थियों के लिए अच्छी योजना है। इसमें भाग लेने पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। ज्यादा विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ ले सकें, इसके लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा विद्यार्थी मिशन बुनियाद और सुपर-100 के लिए आवेदन कर सकें। -रणधीर सिंह लोहान, विशेषज्ञ, जिला विज्ञान।