फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mission Buniyaad and Haryana Super-100 block-level campaign at PM Shri School

Jind News: पीएम श्री स्कूल में मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर-100 का ब्लॉक-स्तरीय कैंपेन

Fri, 21 Nov 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 21 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyaad and Haryana Super-100 block-level campaign at PM Shri School
20जेएनडी20 : विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा। संवाद।
नरवाना। पीएम श्री स्कूल नरवाना में वीरवार को मिशन बुनियाद एवं हरियाणा सुपर-100 योजनाओं को लेकर ब्लॉक-स्तर पर सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक के 59 विद्यालयों ने भागीदारी की, जिसमें करीब 300 विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकम में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित गीत पर छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति भी दी। प्रत्येक स्कूल से कक्षा 8वीं और 10वीं के तीन-तीन विद्यार्थी तथा एक टीजीटी शिक्षक ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन संगीता जेठी और भावना जैन ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा, बीडीपीओ तरुण सुथार पहुंचे। मुख्यअतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सेमिनार विद्यार्थियों को श्रेष्ठ अवसर उपलब्ध कराने और प्रतियोगी माहौल से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर-100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों और अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है जिसकी अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, जबकि परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
हरियाणा सुपर-100 के लिए अंतिम तिथि 9 फरवरी तथा परीक्षा 11 फरवरी निर्धारित की गई है। दोनों योजनाओं में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सुपर-100 योजना के माध्यम से अब तक 100 से अधिक विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश पा चुके हैं, जो इस योजना की सफलता को दर्शाता है।

साथ ही मिशन बुनियाद का रेजिडेंशियल प्रोग्राम भी शुरू किया गया है जिसके तहत चयनित विद्यार्थी हिसार और कुरुक्षेत्र के हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई करेंगे। इसके बाद बीडीपीओ तरुण सुथार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान कार्यकम में प्राचार्य डॉ. भूप सिंह, खंड शिक्षा मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश टांक, बुनियाद के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रदीप संसवाल, इंचार्ज जितेंद्र सैनी, एबीआरसी अनुज कुमार, सरवन, नीलम, शिवकरण, ईश्वर सिंह, जगदीश और अशोक गर्ग मौजूद रहे।

20जेएनडी20 : विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा। संवाद।

20जेएनडी20 : विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा। संवाद।

20जेएनडी20 : विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा। संवाद।

20जेएनडी20 : विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed