फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   missing people, village, villagers, built, hostage, jind

लापता लड़की को गांव छोड़ने आए दो लोग, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Fri, 28 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Fri, 28 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
missing people, village, villagers, built, hostage, jind
- फोटो : अमर उजाला
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले लापता हुई नाबालिग लड़की को लेकर वीरवार सुबह उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब एक महिला और एक पुरुष उसे गांव के बस स्टैंड पर छोड़ने आए। जैसे ही ये लोग लड़की को गांव छोड़कर वापस जाने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और बंधक बनाकर बैठा लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों हिरासत में लिया और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने बताया कि 22 अप्रैल को उसकी नाबालिग बेटी घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर कर ले गया। अगले दिन गांव के लोग सदर थाना में शिकायत देने गए। उन्होंने आरोपी युवक का नाम पुलिस को दिया था, इसके बावजूद अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अब पुलिस ने कुनाल और टोनी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी दे रहे हैं धमकी
लड़की के पिता ने बताया कि जिस समय वे युवक के खिलाफ शिकायत देने गए, उस समय एक व्यक्ति का फोन उनके पास आया और शिकायत वापस लेने की धमकी दी।

पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यदि परिजन धमकी देने की शिकायत देते हैं तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed