फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Missing murder strangled watcher

लापता चौकीदार की गला घोंटकर हत्या

Mon, 23 Jun 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला,जींद Updated Mon, 23 Jun 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 देवरड़ रोड पर स्थित एक कॉटन मिल के चार दिन से लापता चौकीदार का शव शनिवार को मिल में ही एक हौदी में सड़ी गली हालात में बरामद हुआ। मृतक के गले में रस्सी और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था।

चौकीदार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई फिर शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से हौदी में फेंका गया। परिजनों ने मिल मालिक और उसके बेटे पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मिल मालिक और उसके बेटे के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव करेला निवासी ओम सिंह देवरड़ रोड स्थित गंगा कॉटन मिल में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। मिल पिछले काफी दिनों से बंद पड़ी है। ओम सिंह दिन रात मिल में ही रहता था।

 गत 17 जून को ओम सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। शनिवार देर शाम को मिल में बनी अंडर ग्राउंड हौद से उठ रही बदबू पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जब उन्होंने मिल के अंदर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का सड़ा गला शव हौदी में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मिल मालिक तथा आसपास के लोगों को बुलाया।

शव की शिनाख्त गांव करेला निवासी मिल चौकीदार 50 वर्षीय ओम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने जब शव को हौद से बाहर निकाला तो उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी और मुंह पर भी कपड़ा बंधा हुआ था, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि चौकीदार ओम सिंह की पहले हत्या की गई। शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से हौद में डाल दिया गया। मृतक के भाई राजाराम ने बताया कि ओम सिंह कॉटन मिल में दिन-रात का चौकीदारा था।

 वह अक्सर दिन में दो-तीन घंटे घर चला जाता था, लेकिन 17 जून के बाद से वह घर नहीं गया था। राजाराम ने आरोप लगाया कि मिल मालिक गंगाराम और उसके बेटे तुलसी ने योजनाबद्ध तरीके से उसके भाई की हत्या की और जुर्म को छुपाने के लिए शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसे रद पड़ी अंडर ग्राउंड हौद में डाल दिया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भाई राजाराम की शिकायत पर गंगाराम और तुलसी के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।

क्या कहते हैं जांच अधिकारी
जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि चौकीदार ओम सिंह की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। फिर शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से हौद में डाल दिया गया। मृतक के भाई की शिकायत पर मिल मालिक और उसके बेटे के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed