{"_id":"eb3761dd286c107a43b4159ad62e72c8","slug":"missing-girl-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मां के साथ दवा लेने आई युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मां के साथ दवा लेने आई युवती लापता
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के सामान्य अस्पताल में मंगलवार को दवा लेने के लिए आई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की मां ने मोहल्ले के ही एक युवक पर उसकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।
शहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ सामान्य अस्पताल में दवा लेने आई थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दवा लेने के लिए वह लाइन में लग गई और उसकी बेटी उसे पानी पीने की बात कहकर बाहर गई। इसके बाद उसकी बेटी वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और लड़की की तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। युवती की मां ने आरोप लगाया कि कॉलोनी निवासी प्रवीन उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया है।
विज्ञापन