फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mischievous elements set fire to liquor contract

शराब ठेके में शरारती तत्वों ने लगाई आग, 650 पेटी और डेढ़ लाख की नकदी जली

Sun, 30 Oct 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements set fire to liquor contract
जींद। लखमीरवाला गांव के शराब ठेके में शुक्रवार देर रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे ठेेके में रखी शराब और गल्ले में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी जल गई। ठेेके में सो रहे कारिंदे ने निकलकर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामराय गांव निवासी सुभाष ने सदर थाना जींद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव लखमीरवाला में शराब का ठेका लिया हुआ है। इसपर गांव बराह खुर्द निवासी जरनैल सिंह कारिंदे के तौर पर कार्यरत है। शुक्रवार रात को जरनैल सिंह ठेके में ही सोया हुआ था कि तभी उसकी आंख लग गई। अचानक ठेके से धुआं उठने लगा। इसी दौरान करनैल सिंह शराब ठेके से बाहर निकलने में कामयाब हो गया। जब तक ठेके में लगी आग पर काबू पाया जाता तब तक ठेके में रखी 250 पेटी अंग्रेजी और 400 पेटी देशी शराब की जलकर राख हो चुकी थी। वहीं गल्ले में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी जल गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने शराब ठेके में आग लगाई है, जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बाद में सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल यह नहीं पता पाया है कि शराब ठेके में किस ने आग लगाई है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed