{"_id":"6b09c963bbd2f4989b03e75e","slug":"minister-says-if-a-complaint-arises-next-time-officials-from-three-departments-will-be-held-accountable-jind-news-c-199-1-sroh1006-164490-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फाइलों में उलझी फरियाद पर मंत्री बोले-अगली बार शिकायत आई तो तीन विभागों के अफसर होंगे जवाबदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फाइलों में उलझी फरियाद पर मंत्री बोले-अगली बार शिकायत आई तो तीन विभागों के अफसर होंगे जवाबदेह
विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी11-डीआरडीए में आयोजित परिवेदना समिति की बैठक में सुनवाई करते हुए मंत्री गौरव गौतम।
- फोटो : सांकेतिक
जींद। जिला परिवेदना समिति की शुक्रवार को डीआरडीए हॉल में आयोजित बैठक में मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली और विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी पर नाराजगी जताई। बैठक में जींद बायोएनर्जी कंपनी द्वारा जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया।
शिकायत पर सुनवाई के दौरान मंत्री ने डीएसपी ऋषभ सोढ़ी , प्रदूषण नियंत्रण विभाग और लेबर इंस्पेक्टर को चेतावनी दी। कहा कि यदि अगली बैठक में शिकायतकर्ता दोबारा आया तो तीनों विभागों के अधिकारी जवाबदेह होंगे। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर मामले का समाधान किया जाए।
गुरुग्राम के दौलताबाद निवासी रणधीर सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में मोहम्मद खेड़ा गांव में जींद बायोएनर्जी कंपनी ने वर्ष 2021 में सड़क निर्माण कार्य के दौरान डंपर, रोलर और अन्य मशीनें खड़ी करने के लिए उनकी 113 कनाल 12 मरले जमीन ली थी।
विज्ञापन
उस समय निर्माण कार्य के लिए अस्थायी तौर पर जमीन का इस्तेमाल किया जाना था लेकिन चार साल बीतने के बाद भी कंपनी ने जमीन खाली नहीं की। रणधीर सिंह का आरोप है कि जमीन वापस लेने के लिए वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से बताया गया कि कंपनी के मालिक विदेश में रहते हैं और मैनेजर भी नया आया है, इसलिए अभी मामले का समाधान नहीं हो पाया। इस जवाब पर मंत्री नाराज हो गए।
बैठक में मंत्री ने कुल 15 शिकायतों की सुनवाई की जिनमें से नौ का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं, लंबित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
वहीं दुड़ाना गांव के जमीनी विवाद मामला नहीं सुलझने पर मंत्री ने दोनों पक्षों को कोर्ट जाने के लिए कहा। इसके अलावा डीपीएस स्कूल में डीपीई सज्जन को नौकरी से हटाने पर उन्होंने दोबारा जॉइनिंग करने की मांग की। इस पर स्कूल प्रबंधन ने अनुशासनहीनता के आरोप में हटाने का हवाला दिया। इस पर मंत्री ने स्कूल प्रबंधन से दोबारा भर्ती निकालने के निर्देश दिए और सज्जन को दोबारा साक्षात्कार करने बारे कहा।
पत्र नहीं मिलने पर दो विभागों के अधिकारी उलझे
गांव पोली निवासी आनंद ने गांव से गुजरने वाले 40 फीट चौड़े रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। सुनवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरके नैन ने बताया कि रास्ते पर फिलहाल कोई कब्जा नहीं है। बीच में सिंचाई विभाग की ड्रेन होने के कारण उसे ठीक करवाने के लिए पत्र भेजा गया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने पत्र मिलने की जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने 17 नवंबर को भेजे गए पत्र का हवाला दिया। मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारी से सवाल किया कि क्या डाक विभाग में पत्र पड़ा है, आप डाक नहीं देखते क्या। बाद में दोनों विभागों को शिकायतकर्ता और समिति के सदस्य के साथ मिलकर अगली बैठक से पहले समाधान करने के निर्देश दिए।
तालाब से सवा दो करोड़ की मिट्टी बेचने का आरोप
बख्ता खेड़ा निवासी नरेश ने पंचायत पर तालाब से करीब सवा दो करोड़ रुपये की मिट्टी बेचने और विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप लगाए। शिकायत में यह भी कहा गया कि गली का निर्माण किए बिना ही उसके बिल तैयार कर दिए गए। तालाब से पांच हजार डंपर निकाले गए। करीब सवा दो करोड़ की मिट्टी बेच दी। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार का पैसा बर्बाद क्यों कर रहे हो। उन्होंने एडीसी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
चार मरले जमीन विवाद में धारा 145 के निर्देश
गांव दुड़ाना में जसबिंद्र कौर और होशियार सिंह के बीच चार मरले जमीन के विवाद की शिकायत पर भी सुनवाई हुई। मंत्री ने उचाना एसडीएम को विवादित जमीन पर धारा 145 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला आने तक जमीन पर कोई निर्माण या अन्य काम नहीं होना चाहिए। हालांकि, होशियार सिंह ने इस निर्देश का विरोध किया।
दो वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में कार्रवाई के आदेश
जुलाना निवासी राहुल के दो वर्षीय बेटे भाविक की सितंबर माह में निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। इस पर पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने बच्चे की मौत कारण गले में दलिया फंसना बताया। इस पर मंत्री ने कहा कि दलिया खाने से भी मौत होती है क्या? इस पर डॉक्टर ने कहा कि पीजीआई रोहतक की रिपोर्ट में यही बताया था। इस पर परिजनों ने निजी अस्पताल संचालक और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।