{"_id":"fbd821bc3f4ddd710f1c70ba9a9cd303","slug":"minister-kavita-jain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाविप के क्षेत्रिय अधिवेशन में पहुंची मंत्री कविता जैन बोलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाविप के क्षेत्रिय अधिवेशन में पहुंची मंत्री कविता जैन बोलीं
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि भाजपा व भारत विकास परिषद की सोच एक है, दोनों नैतिक व आत्मिक उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। मंत्री भाविप के क्षेत्रिय अधिवेशन को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में उन्होंने विकाश संवाद नामक पुस्तिका का विमोचन किया और यहीं भारत विकाश परिषद की सफीदों शाखा के लिए नए भवन की आधारशिला भी रखी। मंत्री कविता जैन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की भांति ही भारत विकास परिषद राष्ट्र निर्माण में जुटी हुई है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर भारत विकास परिषद् की स्थापना हुई थी उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। भारत विकास परिषद् के प्रयासों की बदौलत भारत की समृद्ध संस्कृति की पहचान दुनिया भर में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की है जिनकी प्रशंसा न केवल भारतवर्ष में अपितु दुनिया के हर कोने में हो रही है।
उन्होंने हरियाणा सरकार की एक वर्ष के कार्यकाल बारे कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी प्रशासन देने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएगीं। जिनसे समाज का हर वर्ग लाभावंवित होगा।
इस अवसर भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश गुप्ता, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजयपाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष ओपी पहल, सुरेश कौशिक, राजू मोर, अमरपाल राणा, होशियार सिंह, सुभाष श्योराण, सज्जन यादव, महेंद्र गर्ग, राजेंद्र नाथ, सतीश वत्स, सूरजभान जैन, अजय जैन, लख्मीचंद, दलजीत वर्मा, सुरेंद्र वत्स, नरेश बराड़, नरेश वर्मा, जसबीर मलिक राममेहर सांगवान मौजूद थे।