{"_id":"69e27feb54008e8d15004964","slug":"minister-angered-by-late-opening-of-warehouse-reprimands-officials-jind-news-c-199-1-sroh1009-151829-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उठान धीमा, पुरानी मंडी में सड़क किनारे लगे गेहूं के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उठान धीमा, पुरानी मंडी में सड़क किनारे लगे गेहूं के ढेर
विज्ञापन
17जेएनडी19: अतिरिक्त मंडी रोड पर सड़क पर पहुंचा गेहूं। स्रोत किसान
- फोटो : सड़क हादसे के बाद जल रही बाइक।
जींद। मंडी में गेहूं की आवक अधिक हुई है। गेहूं की खरीद, उठान का कार्य धीमा चल रहा है। किसान, आढ़तियों ने उठान की रफ्तार बढ़ाने की मांग की है। अब तक उचाना पुरानी मंडी, हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी, छात्तर सब यार्ड, धनखड़ी, घोघड़िया एवं काब्रच्छा परचेज सेंटर पर 12,02,331 क्विंटल की गेहूं की खरीद हुई है।
अब तक 670770 क्विंटल गेहूं की खरीद विभिन्न एजेंसियों की ओर से की है। उठान अब तक 23728 क्विंटल ही हो पाया है। अब भी 647042 क्विंटल का उठान बाकी है जिसकी खरीद हो चुकी है। अब तक 15417 गेट पास कट चुके है। मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों में से 90.24 प्रतिशत बायोमीट्रिक हो चुकी है।
मंडी एसोसिएशन प्रधान विकास पंघाल ने कहा कि उठान की जो रफ्तार वह कछुआ की चाल से भी धीमी है। जिस तरह से उठान हो रहा है उससे तो काफी दिन उठान में लगेंगे। किसान के खाते में तब पेमेंट आएगी जब गेहूं उठान होने के बाद गोदामों में पहुंचेगा। जब तक उठान नहीं होगा पेमेंट किसानों के खाते में नहीं आएगी।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव योगेश ने कहा कि खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से बातचीत उठान को लेकर की गई है। जो भी नियमानुसार कार्यवाही होगी वो की जाएगी। किसी सूरत में आढ़ती, किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।