{"_id":"66921fab534ea12578068033","slug":"mining-officer-arrested-in-jind-while-taking-bribe-of-lakhs-from-brick-kiln-operator-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: ईंट भट्ठा संचालक से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते खनन अधिकारी गिरफ्तार, इस कार्रवाई का दिखा रहा था डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: ईंट भट्ठा संचालक से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते खनन अधिकारी गिरफ्तार, इस कार्रवाई का दिखा रहा था डर
Sat, 13 Jul 2024 12:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:03 PM IST
सार
मोहित कार्रवाई नहीं करने की एवज में उसे डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस करनाल की तरफ से रिश्वत लेने के आरोपी को पकड़ने के लिए विजिलेंस कैथल के इंचार्ज महेंद्र सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
कार्यलय
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद के मोहनगढ़ छापड़ा गांव के ईंट भट्ठे से कैथल की विजिलेंस टीम ने खनन अधिकारी मोहित को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रात को लगभग दस बजे की गई। विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके हाथ धुलवाए तो वह लाल हो गए। दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम को गांव छात्तर निवासी राजेश ने शिकायत दी कि वह गांव मोहनगढ़ छापड़ा में ईंट भट्ठा चलाता है। वह ईंट बनाने के लिए दूसरे गांवों से मिट्टी लाता है और अपने भट्ठे पर इसका स्टॉक करता है। इसके बाद वह जरूरत के अनुसार इस मिट्टी से ईंट बनाता है। जींद के खान विभाग में कार्यरत मोहित उसे बार-बार कार्रवाई करने का डर दिखा रहा है जबकि वह मिट्टी सभी नियमों को पूरा करके खरीद रहा है।
विज्ञापन
मोहित कार्रवाई नहीं करने की एवज में उसे डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस करनाल की तरफ से रिश्वत लेने के आरोपी को पकड़ने के लिए विजिलेंस कैथल के इंचार्ज महेंद्र सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई। शुक्रवार रात को लगभग दस बजे खनन अधिकारी मोहित मोहनगढ़ छापड़ा गांव में राजेश के ईंट भट्ठे पर पहुंचे और रिश्वत की मांग की। राजेश ने जैसे ही उसे डेढ़ लाख रुपये दिए तो तुरंत विजिलेंस टीम ने मोहित को पकड़ लिया। रात को ही विजिलेंस टीम मोहित को लेकर जींद पहुंची। सुबह पुलिस अपनी कार्रवाई करने में जुट गई। महेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर बाद मोहित को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन