{"_id":"672131fbe079b80e0b0f8d84","slug":"mini-bypass-is-ready-people-will-get-a-gift-on-diwali-jind-news-c-199-1-sroh1007-125009-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मिनी बाईपास बनकर तैयार, दीपावली पर लोगों को मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मिनी बाईपास बनकर तैयार, दीपावली पर लोगों को मिलेगी सौगात
विज्ञापन
29जेएनडी05 : मिनी बाईपास पर सड़क निर्माण कार्य को अंतिम रुप देते मजदूर। संवाद
जींद। शहर के बीचोंबीच सफीदों रोड से गोहाना रोड होते हुए रोहतक रोड तक जाने वाली सड़क का कार्य पूरा हो गया है। दीपावली पर लोगों को यह सौगात मिल जाएगी। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब शहर के अंदर से वाहनों का दबाव कम हो जाएगा और लोगों का रास्ता भी छोटा हो जाएगा। इस मार्ग से सफर करने पर आधे घंटे से एक घंटे तक का समय बच जाएगा।
सेक्टर-7 से लेकर सफीदों रोड होते हुए रजबाहा नंबर सात पर बने सड़क मार्ग को मिनी बाईपास के नाम से जाना जाता है। यह सड़क मार्ग सफीदों रोड को गोहाना रोड में, गोहाना रोड से रोहतक रोड और भिवानी रोड तक जाता है। इससे जो वाहन शहर के अंदर से जा रहे थे, वह अब मिनी बाईपास होते हुए भिवानी रोड, रोहतक रोड और हांसी रोड जा सकेंगे। पीडब्ल्यूडी ने अब इस सड़क मार्ग को सीसी का बना दिया है। अब इसका काम पूरा हो गया है। इसके बाद इस पर दीपावली तक वाहन फर्राटे भरने शुरू कर देंगे। जिन वाहन चालकों को सफीदों रोड से सीधी रोहतक रोड, भिवानी रोड या फिर हांसी रोड जाना है, वह दो किलाेमीटर की दूरी तय करके इन सड़क मार्गों पर जा सकेंगे। इससे पहले वाहनों को या तो शहर के बीच से या फिर एसपी कोठी के सामने से होते हुए गोहाना रोड बाईपास के रास्ते जाना पड़ता था। इसमें आधे घंटे से ज्यादा का समय लग जाता था और दूरी भी लगभग आठ किलोमीटर तय करनी पड़ती थी। अब समय तथा ईंधन दोनों की बचत होगी।
बॉक्स
सफीदों रोड से रोहतक रोड तक का सड़क निर्माण पूरा हो गया है। रोहतक रोड से आगे बड़ा अंडरपास बनेगा, जो भिवानी रोड पर निकलेगा। यह अंडरपास बनने के बाद बाकी बची हुई जगह पर भी सड़क निर्माण हो जाएगा। इससे वाहन चालकों को काफी आसानी रहेगी।
विज्ञापन
-राजकुमार नैन, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी