फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Millers accused of avoiding talks

Jind News: मिलरों पर बातचीत से बचने का लगाया आरोप

Thu, 02 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Millers accused of avoiding talks
02जेएनडी20: तहसील में धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे का तहसील कार्यालय में चल रहा धरना वीरवार को भी जारी रहा। धरने की अगुवाई अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि किसानों और आढ़ती एसोसिएशन के बीच बातचीत में यह सहमति बनी थी कि धान की नमी 17 प्रतिशत तक रहने पर फसल का पूरा रेट मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं 18 प्रतिशत पर एक किलो जीरी या 25 रुपये, 19 प्रतिशत पर 50 रुपये या दो किलो धान, 20 पर तीन किलो धान या 75 रुपये तथा 21 पर 100 रुपये की आढ़ती कठौती करने का समझौता हुआ था। यदि 21 प्रतिशत से अधिक नमी होगी तो किसान अपनी मर्जी से निर्णय ले सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार बुलाने के बावजूद मंडी के मिलर किसानों और आढ़तियों के साथ बैठक करने नहीं आ रहे। यह सबको पता है कि मिलर क्यों बच रहे हैं। जैसे जलभराव की समस्या में केवल कागजी आश्वासन मिले, उसी तरह धान की खरीद पर भी हकीकत में कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed