फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Milk is being sold by mixing urea, rice, detergent, soda: Jain

यूरिया, चावल, डिटर्जेंट, सोडा मिलाकर बेचा जा रहा दूध : जैन

Mon, 16 Dec 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Milk is being sold by mixing urea, rice, detergent, soda: Jain
16जेएनडी21-ग्राहक जागरूकता पखवाड़ेे में ग्राहकों को जागरूक करती अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की टी
जींद। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की तरफ से ग्राहक जागरूकता पखवाड़ा की शुरूआत की गई। इसकी शुरूआत स्वदेशी जागरण के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश ने की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष नवीन जैन ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सोमनाथ सचदेवा, उत्तर क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख सत्येंद्र सरोत, प्रांत संयोजक डॉ. अंकेश्वर का फटका डालकर सम्मान किया। सह संगठक सतीश ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सराहनीय पहल है। प्रत्येक वर्ष 15 से 31 दिसंबर तक ग्राहक जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखतकर ग्राहक पंचायत जींद की टीम ने जिला संयोजक राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में ग्राहक जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत की है।

प्रांत अध्यक्ष नवीन जैन ने दूध में मिलावट के बारे में बताया कि आज सही और मिलावटी दूध की लोगों को सही जानकारी नहीं है। इसका फायदा मुनाफाखोर उठाते हैं। दूध में यूरिया, चावल मांड, डिटर्जेंट, सोडा की मिलावट कर बेचा जा रहा है, जो हमारे जीवन के लिए हानिकारक है। प्रांत अध्यक्ष नवीन जैन ने असली और नकली दूध की जांच करके दिखाया। उन्होंने कहा कि असली-नकली दूध की पहचान करके अपनी जिंदगी को बचा सकते हैं। जिला संयोजक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि पखवाड़े में स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 24 दिसंबर को ग्राहक जागरूकता दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस दौरान उषा गुप्ता, सारिका, रेखा, मंजीत, सतीश, कर्मपाल, सोमबीर, सुनील दत्त, देवेंद्र बतरा, मनोज एडवोकेट, गौरव शर्मा और रितेश मौजूद रहे।

16जेएनडी21-ग्राहक जागरूकता पखवाड़ेे में ग्राहकों को जागरूक करती अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की टी

16जेएनडी21-ग्राहक जागरूकता पखवाड़ेे में ग्राहकों को जागरूक करती अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed