{"_id":"6887e799f306ac84700e0ac5","slug":"mid-day-meal-workers-will-protest-at-the-residence-of-education-minister-on-august-3-sunita-jind-news-c-199-1-jnd1002-138482-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील वर्कर्स 3 अगस्त को शिक्षा मंत्री के आवास पर करेंगी प्रदर्शन : सुनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील वर्कर्स 3 अगस्त को शिक्षा मंत्री के आवास पर करेंगी प्रदर्शन : सुनीता
Tue, 29 Jul 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी30-राजन चिलाना को ज्ञापन सौंपते हुए मिड डे मील वर्कर्स। स्रोत : यूनियन
जींद। मिड डे मील वर्कर्स ने मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिलाना को ज्ञापन सौंपा। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन जिला सचिव सुनीता, उपाध्यक्ष पिंकी, सुमन, कविता व सुनीता ने कहा कि मिड डे मील वर्कर्स गरीबी और आर्थिक तंगी के हालात झेल रही हैं। इतनी महंगाई में जीवन चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
इन हालात में हरियाणा की मिड डे मील वर्कर्स अपनी लंबित मांगों को लेकर तीन अगस्त को पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के दरवाजे पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगी। उनकी मुख्य मांग हैं कि 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। वेतन 12 महीने मिले। बकाया वेतन जारी हो। स्कूलों को मर्ज और बंद नहीं किया। रिटायरमेंट उम्र 65 साल हो, वर्दी भत्ता दो हजार रुपये वार्षिक हो। घायल होने पर इलाज, 50 हजार रुपये और मृत्यु होने पर आश्रितों को पांच लाख रुपये मुआवजा मिले। मिड डे मील वर्करों को पक्का कर ईएसआई और पीएफ लागू किया जाए। मिड डे मील योजना 12 वीं कक्षा तक लागू हो।