फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mid-day meal workers will join the nationwide strike

Jind News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगी मिड-डे मील वर्कर

Tue, 13 Feb 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers will join the nationwide strike
12जेएनडी12-स्कूलों में जाकर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करती मिड डे मील वर्कर। स्वयं
जींद। मिड-डे मील वर्कर जिला कमेटी जींद ने 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर जींद और अलेवा ब्लॉक के स्कूलों में अभियान चलाकर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मिड-डे मील वर्कर सोमवार को अलेवा, खांडा, गोहियां, मांडी, दालमवाला, जीवनपुर, शाहपुर, कंडेला, रूपगढ़, खोखरी, हैबतपुर, पिंडारा, गोल स्कूल में अभियान चलाया। इस दौरान जिला सचिव सुनीता, संदीप जाजवान, अलेवा ब्लॉक प्रधान रानी, जींद ब्लॉक प्रधान राजवंती ने कहा की 23 जनवरी को शिक्षा मंत्री ने मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) के साथ बैठक की थी। इसमें कई मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया था। इस पर यूनियन नेताओं ने कहा था कि यदि 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो 16 फरवरी को प्रदेशभर की वर्कर्स हड़ताल में शामिल होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन महीने से मानदेय भी नहीं मिल रहा है। शिक्षा मंत्री ने बातचीत के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वर्कर्स को नवंबर और दिसंबर 2023 के पेंडिंग मानदेय का तुरंत भुगतान हो, लेकिन वार्ता के पंद्रह दीन बीत जाने के बाद मानदेय नहीं आया। मिड-डे मील वर्कर्स को दस की बजाए 12 महीने का वेतन देने, वर्दी भत्ता में बढ़ोतरी करने, रिटायरमेंट पर दो लाख रुपये देने तथा आयुष्मान में शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इन सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करके आगामी दिनों में निर्णय लेने को कहा था। उन्होंने कहा कि सरकार मिड-डे मील वर्करों का शोषण कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलेवा ब्लॉक प्रधान रानी ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करने, रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने, बेगार प्रथा पर रोक लगाने, ईएसआई व पीएफ का लाभ देने, घायल होने पर मुफ्त इलाज व 50 हजार रुपये तथा मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये सहायता देने, मिड-डे मील योजना का 12वीं कक्षा तक विस्तार करने की मांग की। इस अवसर पर सरोज, पुष्पा, सुनीता, नीलम, सुषमा, पूजा मौजूद रहीं।

12जेएनडी12-स्कूलों में जाकर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करती मिड डे मील वर्कर। स्वयं

12जेएनडी12-स्कूलों में जाकर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करती मिड डे मील वर्कर। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed