फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mid Day Meal Workers Union has been demanding better wages, permanent jobs and pension for a long time: Surekha

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन लंबे समय से बेहतर वेतन, स्थाई नौकरी और पेंशन की करती आ रही मांग : सुरेखा

Mon, 31 Mar 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 31 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mid Day Meal Workers Union has been demanding better wages, permanent jobs and pension for a long time: Surekha
30जेएनडी26-पंजाबी धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में भाग लेती मिड डे मील वर्कर्स। स्रोत यूनियन
जींद। पंजाबी धर्मशाला में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा का 5वां राज्य स्तरीय सम्मेलन हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद और संचालन संदीप जाजवान ने किया। अधिवेशन को मिड डे मील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिम्मी देवी और सीटू की राज्य अध्यक्ष सुरेखा ने संबोधित किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन लंबे समय से अपने लिए बेहतर वेतन, स्थाई नौकरी, पेंशन और अन्य सुविधाओं की मांग करती रही है। यूनियन मिड डे मील वर्करों के न्यूनतम वेतन की लगातार मांग करती आ रही है। लंबे समय से उन्हें मात्र 6000 रुपये महीना मिल रहा है। वह भी 12 महीनों की बजाए दस महीने मिलता है। इनको न एक्सीडेंट क्लेम मिलता और न ही रिटायरमेंट के बाद कोई बेनिफिट मिलता है। जुलाई 2022 में मासिक मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। यूनियन 12 महीने के वेतन की मांग करती है। इसके अलावा मिड डे मील वर्करों को अक्सर अपर्याप्त संसाधनों के साथ काम करना पड़ता है। कई बार उन्हें अपनी जेब से खर्च करना पड़ता है ताकि बच्चों को समय पर भोजन मिल सके। कार्य का बोझ भी अधिक होता है, क्योंकि एक वर्कर को बड़ी संख्या में बच्चों के लिए भोजन तैयार करना पड़ता है। वहीं सहायकों की संख्या सीमित होती है। इन वर्करों को स्थाई कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। इस कारण उन्हें पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, ईएसआई या पीएफ जैसे लाभ नहीं मिलते। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड और सेवानिवृत्ति लाभ भी उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है। यूनियन आने वाले समय में मिड डे मील वर्करों की मांगों के समाधान के लिए राज्य सम्मेलन में ठोस योजना बनाएगी। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान संजीव ढांडा, मंदीप नेहरा, अनूप, रामबीर, सीटू जिला अध्यक्ष सतबीर खरल, उपाध्यक्ष सुरेश करसोला, अध्यापक नेता मास्टर रोहताश, नौजवान सभा के राज्य सचिव नरेश दनौदा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed