फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Message given to trainees to stay away from drugs

Jind News: प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Wed, 17 Jun 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Message given to trainees to stay away from drugs
फोटो 17जेएनडी14-रोडवेज कर्मशाला में प्र​शिक्षुओं को नशे के प्रति जागरूक करते हुए। स्रोत पुलिस
जींद। नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत पुलिस ने बुधवार को कर्मशाला चालक प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों, यातायात नियमों, योग के महत्व और चाइनीज मांझे से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें। अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। पुलिस नशा तस्करों एवं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और समाज के सहयोग से ही नशामुक्त हरियाणा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आजकल लोग ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा डिजिटल भुगतान से जुड़े अपराधों का शिकार हो रहे हैं । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन के प्रति सतर्क रहें तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने का संदेश दिया गया। यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी जिम्मेदारी है बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। इस दौरान प्रशिक्षुओं से रस्साकशी भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed