{"_id":"6ad905e3387536750a0996e2","slug":"meritorious-girl-students-were-honoured-jind-news-c-199-1-sroh1006-162506-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
फोटो 21जेएनडी22-कार्यक्रम में सम्मानित की गई छात्रा। स्रोत कर्मचारी
उचाना। खटकड़ गांव स्थित शहीद रामकला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छठा छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राममेहर खटकड़ और सुधीर खटकड़ के सहयोग से हुए समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने की, जबकि बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या मुख्य अतिथि रहीं।
समारोह में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश, राष्ट्रीय संयोजक बहन प्रवेश आर्या, कर्नल राजेंद्र खटकड़ और जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पा मोर विशिष्ट अतिथि रहे। वक्ताओं ने बेटियों को समान अवसर देने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर दिया। राममेहर खटकड़ ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
पूनम आर्या ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्हें शिक्षा और आगे बढऩे के समान अवसर दिए जाएं तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं। बहन प्रवेश आर्या ने कहा कि बेटियों को जब भी अवसर मिला है, उन्होंने अपनी योग्यता साबित की है। समाज को उनकी प्रतिभा पर विश्वास करते हुए उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन
स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि बहनें अपने भाइयों को नशे से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। परिवार और समाज को मिलकर युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हें संस्कारवान बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
थाना प्रभारी मोनिका ने कहा कि मोबाइल फोन का सदुपयोग करना चाहिए और इसके दुरुपयोग से बचना चाहिए। तकनीक का सही इस्तेमाल शिक्षा और व्यक्तित्व विकास में सहायक बन सकता है। उन्होंने छात्राओं को जागरूकता के साथ मोबाइल का उपयोग करने की प्रेरणा दी।
प्राचार्य विनोद जैन ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। राममेहर खटकड़ ने प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरेश खटकड़, अशोक आर्य, कर्मपाल, वीरेंद्र आर्य, मनरूप खटकड़, नरेश ढांडा मौजूद रहे।