फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Merit list to be released on July 14; regular classes to begin on th

Jind News: 14 जुलाई को आएगी मेरिट सूची 17 से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं

Tue, 30 Jun 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Merit list to be released on July 14; regular classes to begin on th

विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों (यूटीडी) में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के संशोधित प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने और अंतिम तिथि का इंतजार न करने की अपील की है।
कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, शोध आधारित और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व मेरिट आधारित होगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।
विज्ञापन

17 जुलाई से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं : जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि नियमित कक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रवेश संबंधी सभी अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भौतिक उपस्थिति के आधार पर होने वाली काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी एक जुलाई को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। जिन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा निर्धारित है, उनकी परीक्षा 9 और 10 जुलाई को होगी और परिणाम 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। एमपीएड एवं बीपीएड (पुरुष) की शारीरिक दक्षता परीक्षा दो जुलाई तथा महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा तीन जुलाई को आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed