फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mercury @43... heat is bothering, hot air is scorching

Jind News: पारा <bha>@</bha>43... गर्मी सता रही, गर्म हवा झुलसा रही

Sun, 18 May 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mercury @43... heat is bothering, hot air is scorching
जींद। भीष्ण गर्मी के कारण आमजन परेशान हो चुका है। गर्म हवा झुलसा रही है और गर्मी से सब बेहाल है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि मौसम में आद्रता 26 प्रतिशत बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर को सड़कें खाली रही तो बाजार में भी विरानगी छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा।
पिछले तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। वहीं, दिन के समय चल रही गरम हवा ने आमजन का जीना मुहाल कर रखा है। दोपहर के समय सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है, जो वाहन चलाते हुए सीधी धूप और तेज हवा के संपर्क में आते हैं। दिन निकलने के साथ ही सूर्य देवता आग उगलना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन से बढ़ रहे तापमान के चलते गर्मी बढ़ रही है। गर्मी का बाजारों पर असर दिखाई दे रहा है। सुबह एवं शाम को ही बाजारों में दुकानों पर ग्राहक नजर आते है। दोपहर को तो बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। फसलों पर भी बढ़ रहे तापमान का असर दिखाई दे रहा है। कपास, सब्जियों की फसलें झुलसने लगी है। कपास की फसल पर गर्मी की ज्यादा मार नजर आ रही है। दिन में तो घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि दोपहर को घर से जरूरी काम हो तो निकलें। मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश ने कहा कि 22 मई तक मौसम परिवर्तनशील, खुष्क व गरम रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी। किसानों को चाहिए कि वह दिन के समय फसलों में पानी बिल्कुल न दें।
बाक्स
उमस भरी गर्मी और तपिश बनी परेशानी
उमस भरी गर्मी और तपिश परेशानी बनी हुई है। दोपहर तक गर्मी लोगों की हालत खस्ता कर देती है। इसके चलते सड़कों पर वाहन कम हो जाते हैं और बाजार भी सुनसान नजर आते हैं। गर्म हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस होती है और पसीने सूखने का नाम नही लेते। गर्म हवा की चपेट में आने से छोटे बच्चे व वृद्ध बीमार पड़ रहे हैं।

बाक्स
गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गर्मी के शिकार अधिकतर वृद्ध तथा छोटे बच्चे होते हैं। इसलिए परिजनों को इनका विशेष ख्याल रखना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए लोगों को भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। छोटे बच्चों को उल्टी या दस्त लगने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed