{"_id":"6ad5130ff369a7d10307c384","slug":"men-and-women-will-also-showcase-their-yoga-skills-in-the-yogasana-championship-jind-news-c-199-1-sroh1009-162335-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: योगासन चैंपियनशिप में महिला पुरुष भी दिखाएंगे योग कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: योगासन चैंपियनशिप में महिला पुरुष भी दिखाएंगे योग कौशल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला योगासन खेल एसोसिएशन की ओर से 25 अक्तूबर को मोतीलाल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस बार प्रतियोगिता में पहली बार 55 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुषों को भी योग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
उनके लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। हालांकि, इस आयु वर्ग के लिए नियमित प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले नहीं होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्राक्ष मिड्ढा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
आयोजन का संचालन नवनीत योगी करेंगे। प्रतियोगिता सुबह आठ बजे शुरू होगी और शाम पांच बजे समापन होगा। एसोसिएशन के नियमों के अनुसार, प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर सहित छह आयु वर्गों में मुकाबले होंगे। सब जूनियर वर्ग में 10 से 14 वर्ष, जूनियर में 14 से 18 वर्ष और सीनियर वर्ग में 18 से 25 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 28 से 35 वर्ष, 35 से 45 वर्ष और 45 से 55 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए भी मुकाबले होंगे। विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।