फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Memorandum to DC, raised demand for providing drinking water in roadways workshop

डीसी को सौंपा ज्ञापन, रोडवेज वर्कशॉप में पेयजल उपलब्ध करवाने की उठाई मांग

Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Memorandum to DC, raised demand for providing drinking water in roadways workshop
पेयजल की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपने आए वर्कशॉप के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। रोडवेज वर्कशॉप में पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों में राज्य प्रधान आजाद सिंह गिल की अध्यक्षता में वर्कशॉप से डीसी कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपकर पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इसमें राज्य प्रधान आजाद सिंह गिल ने कहा कि कई बार अधिकारियों को वह पेयजल की समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों की तरफ विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी पीने के लिए आरओ का प्रबंध नहीं किया गया है। अधिकारी कैंपर मंगवा कर पानी पीते हैं, जबकि अन्य कर्मचारी टीडीएस युक्त सप्लाई का पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हर माह आरओ के बिल अधिकारी पास करवाते हैं, लेकिन आरओ को कभी चलाया नहीं जा रहा। उन्होंने आरोप लगाए की रोडवेज अधिकारियों ने आरओ की फर्जी रिपेयरिंग के बिल बनवाकर पैसे हड़पे हैं। इस मामले की भी विजिलेंस जांच करवाई जाए। अधिकारियों की इस लापरवाही के चलते रोडवेज वर्कशॉप में पेयजल की गंभीर समस्या हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गर्मी में पेयजल नहीं होने के कारण वर्कशॉप के कर्मचारियों के लिए भारी किल्लत बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों ने डीसी से मुलाक ात कर समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईन को नहीं दिया ज्ञापन
पेयजल की मांग को लेकर आए रोडवेज वर्कशॉप के कर्मचारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन को ज्ञापन देने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि वर्कशॉप में आरओ की रिपेयरिंग के फर्जी तरीके से पास हो रहे बिलों की जांच की मांग व पेयजल उपलब्ध करवाने की डीसी से करेंगे। अन्य अधिकारी गुमराह करके चले जाते हैं। बाद में कर्मियों ने डीसी को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशाप में पेयजल की किल्लत है। आरओ खराब था, लेकिन कर्मचारियों ने लिखित में इस समस्या के बारे में अवगत नहीं करवाया और सीधे ही वर्कशॉप परिसर में धरना शुरू कर दिया। जैसे ही समस्या के बारे में पता लगा तो आरओ ठीक करवाने के लिए मिस्त्री बुलाने के लिए निर्देश दे दिए थे। अगर कोई समस्या है तो पहले अधिकारियों को बताना चाहिए, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जाए।
--सुरेंद्र सिवाच वर्कशाप मैनेजर जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed