फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Members of All India Kisan Sabha visited the village

Jind News: अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने किया गांव का दौरा

Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Members of All India Kisan Sabha visited the village
31जेएनडी03: लोगों को महापंचायत में शामिल होने की अपील करते हुए किसान नेता। संवाद
नरवाना(जींद)। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर चार जनवरी को टोहाना की अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा तहसील नरवाना की टीम ने मंगलवार को ढाकल, हथो, गुरुथली, सुरजाखेड़ा, भाणा ब्राह्मण, गुरुसर, बेलरखा, मोहलखेड़ा गांव का दौरा किया। इस दौरान ब्लॉक प्रधान दलबीर सिंह, निहाल सिंह, इंद्र सिंह, गंगा सिंह ने अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य प्रधान मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं। सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बावजूद आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जिंदगी को बचाने के कोई उचित कदम नहीं उठाए गए हैं और न ही किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान में कोई विश्वास नहीं रखती क्योंकि यह सरकार तानाशाही में विश्वास रखती है और अपने आप को जनता से ऊपर समझती है। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन आज से शुरू नहीं हुए, अंग्रेजों के समय से, बड़े भू स्वामियों और सरकारों की गलत नीतियों के विरुद्ध 1907 से आज तक किसान आंदोलन चल रहे हैं। गरीब किसान मजदूर, छोटे व्यापारी, रेहड़ी, फड़ी वालों और आम जनता की कोई चिंता नहीं है, अगर किसी की चिंता है तो केवल और केवल कॉरपोरेट घरानों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed