फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mehak of Jind won silver, Nancy got bronze medal

Jind News: जींद की महक ने जीता रजत, नैंसी को मिला कांस्य पदक

Mon, 06 Apr 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mehak of Jind won silver, Nancy got bronze medal
05जेएनडी01: विजेता ​खिलाड़ी को मेडल पहनाकर सम्मानित करते हुए। स्रोत कोच
जींद। 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन चार और पांच अप्रैल को कर्ण स्टेडियम में हुआ। जहां प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने किया।
विज्ञापन

फरीदाबाद खेल विभाग के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि यह दो दिवसीय चैंपियनशिप प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रही है। लड़के और लड़की वर्गों के एथलीट उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। एथलेटिक हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि महिला वर्ग के डिस्कस थ्रो में हिसार की रिद्धी ने 47.88 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

जींद की महक ने 45.50 मीटर के प्रदर्शन से रजत पदक हासिल किया जबकि जींद की नैंसी ने 29.85 मीटर की थ्रो कर कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुषों के ट्रिपल जंप में भिवानी के हर्ष ने 14.24 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। पानीपत के तुषार चोपड़ा ने 13.78 मीटर के साथ रजत और भिवानी के विवेक तंवर ने 13.72 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में झज्जर के साहिल कादियान ने 51.54 मीटर की थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। पानीपत के रुद्र ने 50.50 मीटर के साथ रजत और चरखी दादरी के धीरज साहू ने 49.25 मीटर के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग ट्रिपल जंप में भिवानी की शशि ने 11.94 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता।

झज्जर की प्रतिभा ने 10.39 मीटर के साथ रजत और भिवानी की भूमिका ने 9.92 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। एथलेटिक हरियाणा के उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगर, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, सदस्य विकास गहलावत, कोच सतीश पंघाल और डॉ. परवीन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed