{"_id":"60202b388ebc3e4b3d1394af","slug":"mega-corona-vaccination-today-vaccine-to-be-applied-in-36-locations-simultaneously-jind-news-rtk5942894199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कोरोना टीकाकरण आज, एक साथ 36 स्थानों पर लगाई जाएगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कोरोना टीकाकरण आज, एक साथ 36 स्थानों पर लगाई जाएगी वैक्सीन
विज्ञापन
कार्यालय में मेगा टीकाकरण दिवस की तैयारी करते डॉ. नवनीत सिंह और उनका स्टाफ। संवाद।
- फोटो : Jind
जिले में कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण के तहत सोमवार को मेगा टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत लगभग तीन हजार कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए जिले में 36 केंद्र बनाए हैं, जहां पर टीका लगाया जाएगा। टीकाकारण अभियान के तहत पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, पंचायतीराज तथा स्थानीय शहरी निकाय विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके लिए लघु सचिवालय, पुलिस लाइन मैदान के अलावा उचाना, नरवाना, सफीदों, जुलाना में इन विभागों के कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। रविवार को दिनभर स्वास्थ्य विभाग मेगा दिवस की कार्ययोजना बनाने में जुटा रहा।
पांच फरवरी को डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों की बैठक लेकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए थे। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को वैक्सीन लगाई गई। पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की संख्या लगभग सात हजार है। इनमें से केवल 3100 कर्मचारियों व अधिकारियों ने ही वैक्सीन लगाई है। 2800 के आसपास जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर हैं, जिन्होंने अब तक वैक्सीन से दूरी बनाई हुई है। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इनको कई बार जागरूक भी किया, लेकिन अभी तक इनकी बड़ी संख्या ऐसी है, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। पहले चरण में 25 जनवरी को मेगा टीकाकरण दिवस मनाया गया था। इस दिन 1354 लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण का कार्य शुरू कर दिया। आठ फरवरी को फिर से जिला प्रशासन ने मेगा टीकाकरण दिवस रखा है। इस बार इसमें तीन हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
अब तक जिले में लगाई गई वैक्सीन
16 जनवरी 157
18 जनवरी 170
19 जनवरी 123
21 जनवरी 53
22 जनवरी 435
23 जनवरी 669
25 जनवरी 1354
28 जनवरी 45
3 फरवरी 38
4 फरवरी 48
5 फरवरी 70
सोमवार को जिले में 36 स्थानों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में बचे हुए लोग भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके लिए कोई संदेश नहीं भेजे गए हैं। सभी विभागों के पास कर्मचारियों की सूची भेजी गई है। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। जिस कर्मचारी को जब भी समय लगे वह वैक्सीन लगवा सकता है। वैक्सीन लगवाने से किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती। हलका बुखार व हलका दर्द होना आम बात है।
विज्ञापन
डॉ. नवनीत सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।