फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Meditation brings positive thoughts to mind: Naresh

मेडिटेशन से मन में आते हैं सकारात्मक विचार : नरेश

Sat, 21 Feb 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Meditation brings positive thoughts to mind: Naresh
21जेएनडी10-हिंदू कन्या महाविद्यालय में मुख्य वक्ता डॉ. नरेश जागलान को सम्मानित करते हुए स्टाफ।
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा समिति द्वारा स्वस्थ मस्तिष्क के लिए ध्यान विषय पर शनिवार को कार्यशाला हुई। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने किया।
विज्ञापन

कार्यशाला के मुख्य वक्ता रिहैबिलिटेशन काउंसिलिंग ऑफ इंडिया नई दिल्ली के मनोवैज्ञानिक डॉ. नरेश जागलान रहे। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन से सकारात्मक विचार, क्षमा, करुणा जैसे गुणों का विकास होता है। मेडिटेशन भारतीय संस्कृति में शुरू से ही लोकप्रिय रहा है। मेडिटेशन उन सभी के लिए लाभदायक होता है जिनका मन अशांत होता है और जो अपने कार्य को ठीक ढंग से नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह नकारात्मक विचारों को दूर करता है और इससे सकारात्मक विचार व्यक्ति के मस्तिष्क में आते हैं। नोडल अधिकारी डाॅ. पिंकी ने छात्राओं को बताया कि जो सुबह उठ कर मेडिटेशन करते हैं वह ताजगी से भर जाते हैं। प्राचार्य डाॅ. पूनम मोर ने कहा कि मेडिटेशन मन, आत्मा और शरीर को शुद्ध बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे करने से हमारा मस्तिष्क पहले से अधिक तेजी से काम करने लगता है। इससे पढ़ाई में मन लगता है और याददाश्त बढ़ती है। जिन छात्राओं का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहता है, उनका स्वभाव भी अच्छा रहता है तथा मन और विचारों में सकारात्मक बनी रहती है। इस दौरान डॉ. मीना, डाॅ. ज्योति जागलान मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed